चांदणा भाखर में महिला का हंगामा, आखिरकार गाय ले गए

आवारा पशु पकड़ अभियान

जोधपुर(डीडीन्यूज),चांदणा भाखर में महिला का हंगामा,आखिरकार गाय ले गए। जोधपुर नगर निगम दक्षिण की तरफ से आवारा पशुओं को पकडऩे का अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। इसके लिए शुक्रवार को नगर निगम दक्षिण का पशु कैचर दस्ता सुबह चांदणा भाखर-हुडको क्वार्टर रोड पर पहुंचा। यहां पर आवारा पशुओं को पकडऩे का काम शुरू किया गया। एक महिला ने अपनी गाय को पकड़े जाने पर काफी विरोध और हंगामा किया। वह पशु क्रेचर वाहन में जाकर बैठ गई।

काफी समझाइश के उपरांत मानी और गाय को कैचर में डालकर गौशाला भिजवाया गया। महिला ने दस्ते के लोगों को रुपए लेकर गाय छोडऩे तक की मिन्नतें की मगर उसकी सुनवाई नहीं हो पाई। नगर निगम दक्षिण की तरफ से इन दिनों आवारा पशुओं को पकडऩे का अभियान चलाया जा रहा है। शहर की सडक़ों पर बाधित बने आवारा पशुओं को पकड़ा जा रहा है।

सुबह काउ कैचर दस्ता चांदणा भाखर- हुडको क्वार्टर रोड पर पहुंचा। जहां एक महिला की गाय को कैचर में डालने का प्रयास किया गया तो वह विरोध पर उतर आई। वह कैचर वाहन में जाकर बैठ गई। काफी समझाइश के उपरांत मानी और उसे कैचर से उतारा जा सका। निगम टीम ने काउ क्रेचर में बाद में गाय को गौशाला भिजवाया। घटना का वीडियो आया है जिसमें महिला मिन्नतें कर रही है। मगर दस्ता उसकी बात नहीं मान रहा। महिला ने रुपए लेकर गाय छोडऩे की मिन्नतें भी की।

Related posts: