जोधपुर: शहर में निखरे श्रावणी रंग,सावन महोत्सव की धूम

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: शहर में निखरे श्रावणी रंग सावन महोत्सव की धूम। शहर में इन दिनों सावन महोत्सव की धूम मची हुई है। विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थानों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में गीत,संगीत,नृत्य और पारंपरिक प्रतियोगिताओं की रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिल रही हैं। विभिन्न समाज की ओर से सावन महोत्सव के आयोजन किए जा रहे हैं।

गौड़ ब्राह्मण समाज:-
शनिश्चरजी का थान स्थित निजी होटल में राजस्थान गौड़ ब्राह्मण महासभा की ओर से सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। खासतौर पर लहरिया साड़ी और राजस्थानी ड्रेस पहनकर महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर महिलाओं के लिए बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांस,बेस्ट ग्रुप सहित कई प्रतियोगिताएं भी रखी गई। जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार का वितरण किया गया।

जीनगर समाज
जीनगर समाज चौपासनी हाउसिंग बोर्ड विकास समिति द्वारा स्वास्थ्य साधना केंद्र में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जोड़ों के परिचय के साथ की गई,जिसकी जानकारी संयोजक अशोककुमार सोनगरा एवं संयोजिकाएं बीना चौहान तथा सोनिया जोया ने दी। महोत्सव में चित्र पहचानो,इसकी टोपी उसके सिर,सांस्कृतिक कार्यक्रम,बाल्टी बॉल गेम,मोती पिरोना,चम्मच दौड़ जैसी कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समिति के अध्यक्ष बंशीलाल सोनगरा एवं उनकी टीम द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

दाधीच समाज
दाधीच समाज की महिलाओं की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन तिलक नगर भदवासिया स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। यह कार्यक्रम महर्षि दधीचि जन कल्याण संस्थान के महिला प्रकोष्ठ के सान्निध्य में हुआ,जिसमें कई कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

राजपुरोहित समाज
राजपुरोहित नारी शक्ति की ओर से आयोजित श्रृंगार 3.0 कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक पोशाकों में सज-धज कर उत्सव का आनंद लिया। यह आयोजन मंगलम गार्डन डीपीएस चौराहा पर संपन्न हुआ, जहां राजस्थानी सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक नारी की आत्मशक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन कमला मोहन सिंह खाराबेरा,खुशबू प्रताप सिंह थोब,वर्षा खाराबेरा एवं वर्षा सिलोर के संयुक्त प्रयासों से किया गया। कार्यक्रम की एंकरिंग डिंपल महेश्वरी ने की।

जोधपुर: हनीट्रैप प्रकरण में वांछित आरोपी गिरफ्तार

महोत्सव में महिलाओं ने जागीरदार स्टाइल में लेहरिया पोशाक पहनकर रैंप वॉक किया और पारंपरिक गीत-संगीत पर नृत्य कर समा बांध दिया। उत्सव में मिसेज श्रृंगार सावन का ताज पूजा को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि डॉ.पूजा विकास राजपुरोहित,रेखा राजपुरोहित अजीत और निरमा राजपुरोहित घेवड़ा उपस्थित थीं।

अग्रवाल समाज
अग्रसेन फ्रेंड्स क्लब संस्थान जोधपुर द्वारा डूंगरिया महादेव प्रांगण में सावन उत्सव मनाया गया, उत्सव का पूर्ण आयोजन सुमित के संयोजन में किया गया,उत्सव में 25 सदस्य मय परिवार सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा सावन के गीत और नृत्य किए गए,बच्चों ने सावन के गानों पर डांस किया।

विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क करें

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026