राजस्थान: पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अंगदान जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन
जोधपुर(डीडीन्यूज),राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अंगदान जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन।जुलाई माह अंगदान जागरूकता के रूप में मनाया जा रहा है। आज राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर जोधपुर में अंगदान जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एमडीएम अस्पताल यूरोलॉजी विभाग के सहायक आचार्य डॉक्टर छांवरलाल ने अंगदान की आवश्यकता और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला और जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अंगदान की प्रक्रिया सिर्फ चिकत्सकों का दायित्व नहीं है पूरे समाज को इस पुनीत कार्य में सकारात्मक रूप से जुडऩा होगा तभी यह कार्यक्रम सफल होगा।
नेफ्रोलॉजी विभागध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अंगदान केवल वेंटिलेटर पर रहे ब्रेन डेड मरीज से ही लिया जा सकता है। ब्रेन डेड मरीज को चिन्हित करने की कानूनी और मेडिकल प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सरकार के द्वारा चिन्हित अस्पतालों में पूर्व निर्धारित चिकित्सक कमेटी द्वारा घोषित ब्रेन डेड रोगियों से ही अंग लिऐ जा सकते हैं और यह अंग कम से कम 9 से 11 लोगों की जान बचा सकते हैं।
जोधपुर: नागौर की महिला का रिश्तेदार ने किया यौन शोषण
यूरोलॉजी के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर गोवर्धन चौधरी ने बताया कि भारत में 90 प्रतिशत से अधिक हृदय, किडनी या लीवर फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों रोगी अंगदान का इंतजार करते हुए ही मर जाते हैं, क्योंकि सामाजिक जागरूकता के अभाव में ब्रेन डेड रोगियों से अंगदान की दर अभी अभी अत्यधिक कम है। अधिकांश लोगों के घर में कोई योग्य जीवित दाता मिल नहीं पाता है।
इसके अलावा हार्ट और स्वसन रोग के रोगियों के लिए फेफड़े का ट्रांसप्लांट तो केवल ब्रेन डेड रोगियों से संभव है। इस अवसर पर चार सौ से अधिक कर्मचारियों ने अंगदान की ऑनलाइन शपथ ली। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के कमांडेंट रविराज सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के 400 से अधिक ट्रेनी कांस्टेबल और अधिकारी उपस्थित थे।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

