जोधपुर, मारवाड़ में होली पर्व के पश्चात सौलह दिन यानी चैत्र मास शुक्ल पक्ष की तृतीया पर आने वाली गणगौर तीज तक मनाए जाने वाला यह पर्व महिलाओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाते हुए गणगौर तीज की पूर्व संध्या पर पाल रोड स्थित नंदनवन ग्रीन की महिलाओं ने सजधजकर और सौलह श्रृंगार कर क्षेत्र के प्रेम नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर से जलकलश यात्रा निकाली।

महिलाएं अपने सिर पर जल से भरे हुए कलश धर कर मंगल गीत गाते हुए और ढोल थाली पर सामूहिक रूप नृत्य करते हुए नंदनवन ग्रीन में मुथा परिवार के घर पहुंचकर गंवर माता को जल पीलाकर परंपरा का निर्वहन किया और गंवर माता से सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
महिला मंडल की निशा पुंगलियां ने बताया कि गुरुवार रात को गंवर पूजन सम्पन्न होगी। इस आयोजन में सुशीला मुथा, संतोष मुथा, मंजु मुथा, मोनिका मुथा, अन्नु मुथा, प्रियंका, दीपिका, कविता बाहेती, माधुरी पुंगलियां, दर्शिता पुंगलियां, जया, अनिता, मनीषा मुंदड़ा,रुचि मुंदड़ा, मुस्कान मुंदड़ा और स्वाति लोहिया आदि ने भाग लिया।
Related posts:

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

