गलत नीयत से दीवार फांद कर आधी रात को घर में घुसा व्यक्ति

जोधपुर(डीडीन्यूज),गलत नीयत से दीवार फांद कर आधी रात को घर में घुसा व्यक्ति। शहर के निकट करवड़ स्थित एक मकान में आधी रात को गांव का एक शख्स दीवार फांद कर घुस गया। शराब के नशे में घर में सो रही महिला के पलंग के पास बैठ गया। महिला के जाग होने पर मुख्य द्वार का गेट खोलकर भाग गया। इस बारे में महिला के पुत्र की तरफ से करवड़ थाने में नामजद रिपोर्ट दी गई है।

इसे भी पढ़ें – सतत कीट प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

पुलिस ने बताया कि करवड़ निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपनी मां के साथ करवड़ में रहते हैं। मगर वह टूट की बाड़ी में रहता है। 20 जुलाई की रात साढ़े बारह बजे गांव का रहने वाला गोपालसिंह नाम का शख्स उसके घर की दीवार फांद कर आ गया।

वह शराब के नशे में था और उसकी मां के पलंग के पास में गलत नीयत से बैठ गया। उसकी मां के जाग होने पर वह वहां से भाग गया। मुख्य द्वारा का गेट खोलकर भागने में सफल हो गया। करवड़ पुलिस ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

बहुत ही कम रेट पर विज्ञापन देने के लिए – 9414135588 पर संपर्क कीजिए