आपराधिक मामला लम्बित होने पर भी 10 साल के लिए मिलेगा पासपोर्ट

  • राजस्थान हाईकोर्ट का अहम आदेश
  • दोषसिद्ध नहीं होने तक पासपोर्ट न देना संविधान के विरुद्ध

जोधपुर(डीडीन्यूज),आपराधिक मामला लम्बित होने पर भी 10 साल के लिए मिलेगा पासपोर्ट।राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को केवल इसलिए पासपोर्ट नवीनीकरण से वंचित नहीं किया जा सकता क्योंकि उसके विरुद्ध एक आपराधिक मामला लंबित है,जब तक कि वह दोषसिद्ध न हो। न्यायाधीश कुलदीप माथुर की एकलपीठ ने ओम प्रकाश की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्णय दिया।

इसे भी पढ़ें – चालीस मकान गिरे सौ से अधिक मवेशियों की मौत फसलें बर्बाद

याचिकाकर्ता डीडवाना कुचामन निवासी ओम प्रकाश ने यह कहते हुए राहत की गुहार लगाई थी कि वह पूर्व में जारी पासपोर्ट (2015) का उपयोग कर विदेश जाकर आजीविका अर्जित करता था लेकिन वर्ष 2021 में उसके विरुद्ध थाना जसवंतगढ़,जिला नागौर में एक एफआईआर दर्ज होने के पश्चात उसका पासपोर्ट गत 14 जून को समाप्त हो गया। वह उसका नवीनीकरण नहीं करवा सका। इससे उसकी आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता रजाक खान हैदर ने तर्क रखा कि यह केवल एक लंबित मामला है और नवीनीकरण से इनकार करना अनुच्छेद 21 के अंतर्गत प्रदत्त जीवन एवं स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है।

अदालत ने इस मामले में अबयजीत सिंह बनाम राज्य के निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि पासपोर्ट की अवधि 10 वर्ष होना चाहिए। जब तक व्यक्ति दोषसिद्ध न हो। केवल एक लंबित आपराधिक मामला पासपोर्ट पर रोक लगाने का आधार नहीं बन सकता। अदालत ने यह भी कहा कि यह मानना कि छोटा पासपोर्ट जारी करने से फरारी रोकी जा सकती है,तर्कसंगत नहीं है। इसके अतिरिक्त,याचिकाकर्ता के खिलाफ फरार होने की कोई ठोस आशंका अथवा सबूत नहीं हैं।

न्यायालय ने कहा,’वर्तमान में याचिकाकर्ता दोषसिद्ध नहीं है और कानूनन तब तक निर्दोष माना जाता है जब तक अपराध सिद्ध न हो जाए। ऐसी स्थिति में पासपोर्ट न देना,संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्राप्त मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। इस ऐतिहासिक फैसले से उन हज़ारों नागरिकों को राहत मिलेगी,जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे लंबित हैं,लेकिन जिनका आजीविका विदेशी यात्राओं पर निर्भर करता है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026