Doordrishti News Logo

जोधपुर,जेडीए की तरफ से गुरूवार को झालामंड और इसके आसपास से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। करोड़ों की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। मुख्य प्रवर्तन नियंत्रक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान के निर्देशन में जेडीए दस्ते द्वारा झालामण्ड सर्कल से गुड़ा रोड की तरफ  जाने वाली सड़क़ भाग एवं फुटपाथ का मौका निरीक्षण करते हुए अवैध व अनाधिकृत अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया। झालामण्ड सर्कल से गुड़ा रोड की तरफ जाने वाली सड़क़ भाग एवं फुटपाथ पर अतिक्रर्मियों द्वारा सिरकियों से निर्मित छप्परे, साईन बोर्ड, लकड़ी व लोहे की टेबलें, सब्जी के लोहे के स्टेण्ड, बलियों व केनवास से निर्मित दुकानें,पाईप,फल-फ्रूट के ठेले इत्यादि से अस्थायी अतिक्रमण किए हुए थे। दस्ते द्वारा उक्त अतिक्रमणों को ध्वस्त कर हटाते हुए सड़क़ भाग एवं फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। दस्ते द्वारा मौके पर व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई कि सड़क़ भाग एवं फुटपाथ पर अवैध रूप से किसी प्रकार का सामान नहीं रखें अथवा अतिक्रमण नहीं करें।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026