जोधपुर: निजी कॉलेज सुपरवाइजर पर हमला कर एसयूवी और रुपए लूटे
- लघुशंका के लिए रुका था
- कुछ बदमाश डिटेन
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: निजी कॉलेज सुपरवाइजर पर हमला कर एसयूवी और रुपए लूटे। शहर के निकट मोगड़ा स्थित एक निजी कॉलेज के सुपरवाइजर से लूट हो गई। स्वीफ्ट कार में आए पांच बदमाशों ने हमला कर उसकी कार लूटने के साथ जेब से पांच हजार रुपए ले गए। पुलिस ने मामला सामने के आने के बाद त्वरित कार्रवाई की और कुछ बदमाशों को डिटेन कर लिया। अब उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा।
विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा का रहने वाला दीपेंद्र सिंह राठौड़ पुत्र महेंद्र सिंह राठौड़ यहां जोधपुर के मोगड़ा स्थित एक निजी कॉलेज में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। वह अपने रिश्तेदार हरिसिंह की एसयूवी लेकर 10 जुलाई को जोधपुर आया था। रात को वापस अपने कॉलेज की तरफ लौट रहा था।
रात बारह बजे के आसपास वह काठियावाड़ी होटल के नजदीक पहुंचा तब लघुशंका के लिए रुका। जहां बाद में एक स्वीफ्ट कार उसके पास में आकर रुकी। उसमें सवार पांच बदमाशों ने उससे मारपीट की और हाथ पर डंडा मारा। फिर उससे गाड़ी की चाबी छीनने के साथ जेब से पांच हजार रुपए निकाल कर भाग गए। उसके कार भी लूट ली गई।
मंत्री जोराराम कुमावत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना
थानाधिकारी खदाव ने बताया कि प्रकरण की जानकारी सामने आने पर पुलिस हरकत में आई और अब कुछ लोगों को डिटेन किया गया है। जिनसे अग्रिम पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल लूटी गई एसयूवी का पता नहीं चला है।
Related posts:

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

