Doordrishti News Logo

जोधपुर: हज यात्रा के लिए वीजा व सुविधाओं के नाम पर 3.5 लाख की ठगी

उत्तरप्रदेश के दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: हज यात्रा के लिए वीजा व सुविधाओं के नाम पर 3.5 लाख की ठगी।सउदी अरब में हज यात्रा के नाम पर वीजा बनाने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के नाम पर शहर के कुछ लोगों से 3.5 लाख की ठगी कर ली गई। न तो वीजा बना और न ही अन्य सुविधाएं मिल पाई। एक पीडि़त ने इस बारे में सदर बाजार थाने में उत्तरप्रदेश के दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज करवाया है। कोर्ट से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने प्रकरण में अब जांच आरंभ की है।

सदर बाजार पुलिस ने बताया कि मूंदियों की गली बंबा मोहल्ला निवासी मो.अशफाक पुत्र मो. इकबाल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि गत साल 8 अप्रेल 24 को उसके पास में उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से जुबेर खां और एक अन्य युवक यहां जोधपुर आए थे। इन लोगों ने हज यात्रा के लिए वीजा बनाने से लेकर अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और वीजा बनवाने को कहा था।

जोधपुर: डॉक्टर्स,चार्टर्ड अकाउंटेंट और बैंकर्स डे मनाया

यह लोग जोधपुर में पांच सात दिन रुके भी थे।इस पर 85 इच्छुक लोगों से मिलवाया गया था। 65 लोगों ने उनके पास में अपने पासपोर्ट भी जमा करवाए थे। आरोपियों ने जालसाजी करते हुए 30 लोगों का मेडिकल भी करवाया था। 15 दिन में उनका वीजा देने की बात की थी। मगर काफी समय गुजरने के बाद भी न तो वीजा दिया और न ही पासपोर्ट भी वापिस लौटाए गए। स्थानीय लोगों से 3 लाख 50 हजार रुपए ऐंठ लिए गए। सदर बाजार पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026