जोधपुर: रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना,सूचना देने वाला सूरत में दस्तयाब

  • किसी से फोन मांगकर दी गई थी सूचना
  • आरपीएफ कर रही पड़ताल

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना,सूचना देने वाला सूरत में दस्तयाब। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना पर शनिवार शाम को आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। काफी पड़ताल के बाद रेलवे स्टेशन पर बम नहीं मिलने पर राहत की सांस ली। बाद में पता लगा कि बम की सूचना देने वाला सूरत में था,जो लोकेशन के आधार पर वहां पकड़ा गया। अब तक की जानकारी में पता लगा कि बम की सूचना देने वाले ने किसी अन्य का फोन इस्तेमाल कर यह सूचना दी थी। अब आरपीएफ द्वारा इस बारे में पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम 5.13 बजे आरपीएफ को किसी ने फोन कर सूचना दी कि जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बम रखा हुआ है। इस पर हरकत में आर पीएफ ने बाद में जीआरपी के साथ स्थानीय पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना भिजवाई। बाद में आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस बल रेलवे स्टेशन पर तत्काल पहुंच गया।

प्रशिक्षु आईपीएस एवं एसीपी पूर्व हेमंत कलाल,एडीसीपी पूर्व वीरेंद्र सिंह,उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा,रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत, सरदारपुरा थानाधिकारी शेषकरण बारहठ,शास्त्रीनगर थानाधिकारी जुल्फिकार अली,भगत की कोठी थानाधिकारी राजीव भादू सहित बम निरोधक दस्ता,डॉग स्क्वायड और मेडिकल टीम भी वहां पहुंची। काफी पड़ताल करने पर रेलसे स्टेशन पर कोई बम नहीं मिला।

जोधपुर: कर्मचारियों की प्रताड़ना से दुखी होकर संविदा कर्मी ने लगाया फंदा

इस बीच सूचना मिली कि बम की सूचना देने की वाले की लोकेशन सूरत शहर में है। जिस पर उसे वहां दस्तयाब कर लिया गया। अब तक जांच में यह भी सामने आया कि जिस शख्स को दस्तयाब किया गया है उसने बताया कि किसी ने उसका फोन कॉल करने के लिए लिया था। अब आरपीएफ इसकी तस्दीक के साथ गहनता से पड़ताल में जुटी है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026