Doordrishti News Logo

जोधपुर: कर्मचारियों की प्रताड़ना से दुखी होकर संविदा कर्मी ने लगाया फंदा

भाई ने दी आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की रिपोर्ट

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: कर्मचारियों की प्रताड़ना से दुखी होकर संविदा कर्मी ने लगाया फंदा।शहर में एक विमानन कंपनी में कार्यरत एक संविदा कर्मचारी ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रताडऩा से दुखी होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना 24 जून की है और इस बारे में अब एयरपोर्ट थाने में नामजद रिपोर्ट दी गई है। मृतक के भाई ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाया है। मृतक को अपशब्दों से अपमानित किए जाने का भी आरोप है। पुलिस ने एससीएसटी एक्ट और आत्महत्या दुष्प्रेरण में केस दर्ज किया है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया था। इसमें अब अग्रिम जांच की जा रही है।

एयरपोर्ट थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि सांसी कॉलोनी पांच बत्ती निवासी 24 साल का विजय पुत्र दौलतराम एक विमान कंपनी में संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्य करता था। उसने 24 जून को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। तब शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया था। थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि इसमें अब मृतक के भाई दीपक ने आरोप लगाया कि कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों एवं एक महिला कर्मचारी ने उसके भाई को कामकाज के लिए प्रताडि़त करते हुए स्टाफ के सामने सुनाया गया।

जोधपुर मंडल ने विकसित किया अत्याधुनिक स्वदेशी सॉफ्टवेयर

उससे अपशब्दों में बोला गया और नौकरी से तीन माह तक के लिए निलंबित कर दिया गया। स्टाफ के सामने उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इन लोगों की प्रताडऩा से दुखी होकर उसके भाई विजय ने 24 जून को फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। प्रकरण दर्ज कर अब जांच की जा रही है। तफ्तीश एसीपी पूर्व हेमंत कलाल की तरफ से की जा रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026