जोधपुर: महिला से एलआईसी किश्त भरने के नाम पर ऐंठे 36 हजार
- महिला ने करवा रखी निजी कंपनी से पॉलिसी
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: महिला से एलआईसी किश्त भरने के नाम पर ऐंठे 36 हजार। शहर के कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार में रहने वाली एक महिला से 36 हजार की ठगी कर ली गई। शातिर ने निजी एलआईसी कंपनी का प्रतिनिधि बनकर कॉल किया और फिर मैसेज भेजे। प्रतापनगर थाने में इस बारे में अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।
बालोतरा से जोधपुर आ रही महिला से नजदीकी रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म
प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि बी-51 कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार में रहने वाली श्तेता पत्नी गिरीश माहेश्वरी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके मोबाइल पर किसी शख्स का कॉल आया और कहा कि उसकी एलआईसी की पॉलिसी की किश्त बाकी है। जिस पर बाद में शातिर ने एसएमएस किए। इस झांसे में आई श्वेता के द्वारा मैसेज का जवाब दिए जाने के उपरांत खाते से 36 हजार 135 रुपए निकाल लिए गए।
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

