Doordrishti News Logo

बालोतरा से जोधपुर आ रही महिला से नजदीकी रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

  • महिला का आरोप कार में नशीला पदार्थ पिलाया
  • मेडिकल करवाया

जोधपुर(डीडीन्यूज),बालोतरा से जोधपुर आ रही महिला से नजदीकी रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म। जिला पूर्व में एक महिला के साथ उसके नजदीकी रिश्तेदार द्वारा चलती कार में दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता के साथ घटना तकरीबन डेढ़ महिने पहले हुई। जिस पर महिला कल पुलिस थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। उसका आज मेडिकल करवाए जाने के साथ बयान लिए गए। आरोपी समधि परिवार से बताया जाता है।

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि एक महिला ने रिपोर्ट दी है। उसका कहना है कि वह मई महिने में अपने एक नजदीकी रिश्तेदार के साथ बालोतरा से जोधपुर आ रही थी। तब रिश्तेदार द्वारा चलती कार में उससे दुष्कर्म किया गया। उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया था, जिस पर बाद में उससे दुष्कर्म किया गया।

जोधपुर: सेना के हवलदार से गोल्ड कॉइन में इंवेस्ट के नाम पर 21 लाख की ठगी

पुलिस निरीक्षक के अनुसार पीडि़ता का आज मेउिकल करवाए जाने के साथ उसके बयान लिए। आरोपी समधि परिवार से है। फिलहाल पुलिस ने इस बारे में अब पड़ताल आरंभ की है।

Related posts: