Doordrishti News Logo

जोधपुर: लेबर कैंप में दो मजदूरों में झगड़ा सरिया मार कर हत्या आरोपी डिटेन

  • आपसी कहासुनी के बाद हुआ विवाद

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: लेबर कैंप में दो मजदूरों में झगड़ा सरिया मार कर हत्या आरोपी डिटेन। शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र नैनों की ढाणी में मंगलवार की शाम को लेबर कैंप में दो मजदूरों के बीच आपसी विवाद के बाद झगड़ा हुआ। एक ने दूसरे पर सरिया से हमला किया इसमें एक मजदूर की मौत हो गई। शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है। संभवत: उसके सिर पर सरिया से वार किए गए है। मृतक के परिजन को सूचना दी गई है। बुधवार को उनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सूचना मिलने के साथ ही आरोपी को डिटेन कर लिया।

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि यहां मंगलवार शाम पांच बजे के आस पास नैनों की ढाणी में विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड लेबर कैंप में दो लेबर के आपस में झगड़ा हुआ था। जिसमें मूलत: मुर्सिदाबाद निवासी जाकिर हुसैन को सरिया का वार लगने से उसकी मौत हो गई। आरोपी मुर्सिदाबाद निवासी मोनिरूल इस्लाम को डिटेन किया गया।

जोधपुर: अवैध बजरी को लेकर पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

थानाधिकारी ने बताया कि इन लोगों द्वारा यहां रेलवे स्टेशन पर कार्य किया जा रहा है। शाम को किसी बात को लेकर लेबर कैंप में झगड़ा हुआ और फिर विवाद बढऩे पर यह हमला किया गया। मृतक के परिजन को सूचना दी गई है उनके आने पर बुधवार को अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उनके आने पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed