जोधपुर: नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत एनसीबी का साइक्लोथॉन

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत एनसीबी का साइक्लोथॉन।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी), जोधपुर द्वारा “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अवसर पर सोमवार को साइक्लोथॉन (साइकिल रैली) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “नशा मुक्त भारत” के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए आयोजित किया गया।

एनसीबी पूरे भारतवर्ष में 12 से 26 जून 2025 तक “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” मना रहा है,जिसका उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाना,युवाओं को शिक्षित करना तथा सामूहिक सहभागिता के माध्यम से एक सशक्त संदेश देना है। जोधपुर जोनल यूनिट द्वारा आयोजित इस साइक्लोथॉन में लगभग 250 साइकिल चालकों ने भाग लिया,जिनमें विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं,युवा समूहों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों की प्रभावशाली उपस्थिति रही।

इस साइक्लोथॉन में राजेन्द्र सिंह, आईपीएस,पुलिस आयुक्त,जोधपुर आयुक्तालय,विकास कुमार सिंह, आईपीएस आईजीपी जोधपुर रेंज, आलोक श्रीवास्तव डीसीपी (ईस्ट), राजर्षि राज डीसीपी (वेस्ट), मुकेश भारतीया चेयरमैन मरुधर ग्रामीण बैंक,कर्नल (सेनि) बलदेव सिंह चौधरी,डॉ.बुनकर अधीक्षक रेलवे अस्पताल,एमएल पारीक विशेष लोक अभियोजक एनसीबी जोधपुर, एनआर.डे अधिकारी सीबीआई तथा अन्य विभिन्न अभिसूचना एवं सहयोगी एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे।

साइक्लोथॉन की शुरुआत घनश्याम सोनी आईआरएस जोनल निदेशक एनसीबी राजस्थान,राजेन्द्र सिंह पुलिस आयुक्त जोधपुर और विकास कुमार सिंह आईजीपी जोधपुर रेंज, एनसीबी जोधपुर कार्यालय,18-ई, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड से की गई। जिसे झंडी दिखाकर रवाना किया। समापन उम्मेद स्टेडियम में हुआ जहाँ प्रतिभागियों का जोशीला स्वागत किया गया। मार्ग में आम नागरिकों ने साइक्लिस्टों का तालियों एवं नारों से उत्साहवर्धन किया, जिससे वातावरण पूर्णतः प्रेरणा दायक और जागरूकतापूर्ण बन गया।

दो ट्रिप बदले मार्ग से चलेगी रानीखेत एक्सप्रेस

उमेद स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम के दौरान घनश्याम सोनी आईआरएस, जोनल निदेशक एनसीबी राजस्थान ने जनसमूह को संबोधित करते हुए मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और ‘मानस हेल्पलाइन (टोल फ्री नंबर 1933)के माध्यम से ड्रग्स की स्मगलिंग बाबत सूचना देने का आह्वान किया। विकास कुमार सिंह आईजीपी, जोधपुर रेंज ने सभी उपस्थितों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा युवाओं को समाज में परिवर्तन का अग्रदूत बनने के लिए प्रेरित किया।

Related posts:

Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026