रानीखेत,शालीमार और मरुधर एक्सप्रेस जुलाई में एक ट्रिप बदले मार्ग से चलेगी

  • जयपुर मंडल के खातीपुरा स्टेशन पर होगा तकनीकी कार्य

जोधपुर(डीडीन्यूज),रानीखेत,शालीमार और मरुधर एक्सप्रेस जुलाई में एक ट्रिप बदले मार्ग से चलेगी।जयपुर मंडल पर तकनीकी कार्यों के कारण रानीखेत,शालीमार और मरुधर एक्सप्रेस ट्रेनों का जुलाई में एक-एक ट्रिप संचालन प्रभावित रहेगा।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मंडल के खातीपुरा स्टेशन यार्ड में खातीपुरा फेज-द्वितीय चरण कार्य (पिट लाइन) के तहत तकनीकी कार्य कराए जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस कार्य के कारण ट्रेन 15014,काठगोदाम- जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस जो 12 जुलाई को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-जयपुर-फुलेरा की जगह रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में ट्रेन नारनौल,नीमका थाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इसी तरह ट्रेन 14661,बाड़मेर- जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस जो 13 जुलाई को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा- जयपुर-रेवाड़ी की जगह फुलेरा- रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर,नीमकाथाना,नारनौल व अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

जोधपुर-कामाख्या एक्सप्रेस में अब अक्टूबर तक चलेगा एक्स्ट्रा स्लीपर कोच

उन्होंने बताया कि ट्रेन 14853, वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस जो 12 जुलाई को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग भरतपुर- बांदीकुई-जयपुर की जगह भरतपुर- सवाई माधोपुर-जयपुर होकर संचालित होगी और मार्ग के बयाना, गंगापुर सिटी,सवाई माधोपुर और दुर्गापुरा रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026