जोधपुर-कामाख्या एक्सप्रेस में अब अक्टूबर तक चलेगा एक्स्ट्रा स्लीपर कोच
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर-कामाख्या एक्सप्रेस में अब अक्टूबर तक चलेगा एक्स्ट्रा स्लीपर कोच। ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में रखते हुए जोधपुर-कामाख्या- जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में जोड़े गए एक अस्थाई स्लीपर कोच की संचालन अवधि चार महीने और बढ़ाई जा रही है।
जोधपुर सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मावकाश व इसके बाद के कुछ समय के लिए ट्रेन 15623/ 15624,जोधपुर-कामाख्या-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में 1 जुलाई तक 1 स्लीपर डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई थी जिसकी संचालन अवधि चार महीने और बढ़ाई जा रही है।
सुंदर सिंह भंडारी की राष्ट्रप्रेम की भावना हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत-पालीवाल
उन्होंने बताया कि इस साप्ताहिक ट्रेन में जोधपुर से 8 जुलाई से 4 नवंबर तथा कामाख्या से 4 जुलाई से 31 अक्टूबर तक के लिए 1 स्लीपर कोच की संचालन अवधि में अस्थाई विस्तार किया जा रहा है जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी।
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

