सुंदर सिंह भंडारी की राष्ट्रप्रेम की भावना हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत-पालीवाल

  • जनसंघ के संस्थापक सदस्य स्व. सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रधान कार्यालय में पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर(डीडीन्यूज),सुंदर सिंह भंडारी की राष्ट्रप्रेम की भावना हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत-पालीवाल। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर के प्रधान कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने रविवार को जनसंघ के संस्थापक सदस्य और कुशल संगठन शिल्पी सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पालीवाल ने कहा कि सुंदर सिंह भंडारी ने अपना सारा जीवन जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने पार्टी के प्रारंभिक वर्षों में जनसंघ के मजबूत पक्ष को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज की भाजपा को उन महान नेताओं द्वारा प्रतिपादित आदर्शों पर चलते हुए देश को उन्नति की राह पर अग्रसर करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सुंदर सिंह भंडारी की दृढ़ निष्ठा,संगठन क्षमता तथा राष्ट्रप्रेम की भावना हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके पदचिन्हों पर चलना ही भाजपा की मजबूत नींव बनाए रखने और देश को विकास एवं शक्ति की ओर अग्रसर करने का मार्ग है। इस मौके पर जिला पदाधिकारी,मण्डल मोर्चा और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए।

जोधपुर: तिहाड़ जेल में सजा काट चुके अन्तराज्यीय नकबजनी गैंग को अजमेर से पकड़ा

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि भाजपा प्रधान कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महामंत्री मनीष पुरोहित,कोषाध्यक्ष पुरूषोतम मुंदड़ा,गोविन्द गहलोत, ताराचंद गहलोत,हेमंत जानयानी, अमित सिंघाटिया,अरविन्द्र पुरोहित, पूजा सुराणा,भेरूदास वैष्णव,सुरेश मेघवाल,उमेश पलिया,रणजीत ज्याणी,पवन वैष्णव,प्रतिपाल सिंह वालेचा सहित सहित सभी कार्यकर्ताओं ने भंडारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Related posts: