Doordrishti News Logo

जोधपुर: खेत पर काम करते करंट से कृषक की मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: खेत पर काम करते करंट से कृषक की मौत। निकटवर्ती मथानिया स्थित चौपासनी चारणान गांव में खेत पर कार्य करते करंट लगने से एक कृषक की मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

जोधपुर: नाडी पर पशुओं को लेने गया किशोर पानी में डूबा,मौत

मथानिया पुलिस ने बताया कि चौपासनी चारणान रिमताला बेरा निवासी 32 साल का किशोरराम पुत्र भंवरलाल माली खेत पर काम कर रहा था। तब वहां उसे करंट लग गया और वह बेहोश हो गया। परिजन उसे नजदीक के अस्पताल लेकर गए,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। रिश्तेदार ओमप्रकाश माली की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।