बदला लेने के लिए किया था जानलेवा हमला व फायरिंग दो आरोपी गिरफ्तार
- मारपीट और फायरिंग प्रकरण
- वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद
जोधपुर(डीडीन्यूज),बदला लेने के लिए किया था जानलेवा हमला व फायरिंग दो आरोपी गिरफ्तार। सरदारपुरा थाना क्षेत्र में करीब दो सप्ताह पूर्व हुई मारपीट व फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। उनसे वारदात में प्रयुक्त अवैध पिस्टल भी बरामद की है।
थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि गत नौ जून को पालरोड निवासी लोकेश पंवार पुत्र गोविन्द पंवार पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर हवाई फायरिंग की थी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके बाद उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी गांव काम्बा थाना आहोर जिला जालोर निवासी हुक्म सिंह उर्फ हिम्मत सिंह पुत्र जबरसिंह और उसके साथ आदम खान को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गई है।
जोधपुर: दो साल से फरार तस्कर मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार
पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए घटनास्थल से कुड़ी भगतासनी तक करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किए। फायरिंग की घटना के दौरान रैकी करने वाले आरोपी मंजीत सिंह की पहचान कर गिरफ्तार किया था। फिर उसे न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया गया। जांच में पता चला कि अप्रैल माह में सरदारपुरा में बस व कार का एक्सीडेन्ट होने के दौरान हुक्मसिंह द्वारा पिस्टल निकालने पर वहां मौके पर मौजुद लोगों द्वारा उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था। जमानत होने पर उसने बदला लेने के लिए रैकी करवाकर संदेह के आधार पर लोकेश पंवार पर हमला करवाया था।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

