1121 लावारिश शवों की अस्थियां ससम्मान स्वर्गाश्रम से प्रस्थान
जोधपुर(डीडीन्यूज),1121 लावारिश शवों की अस्थियां ससम्मान स्वर्गाश्रम से प्रस्थान। हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर द्वारा 1121 लावारिश शवों की अस्थियों को हरिद्वार में विसर्जन के लिए को ससम्मान स्वर्गाश्रम से प्रस्थान करवाया गया।
हिन्दू सेवा मण्डल के प्रधानमंत्री विष्णुचन्द्र प्रजापत ने बताया कि हिन्दू सेवा मण्डल गत 100 वर्षो से मानव मात्र की सेवा में समर्पित रहते हुए अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। मण्डल अपने विभिन्न सेवा कार्यो के साथ समस्त पुलिस थानो एवं अस्पतालों से प्राप्त लावारिश शवों का अन्तिम संस्कार करते हुए अस्थियों के मोक्ष हेतु मां गंगा की गोद हरिद्वार में विसर्जन की जाती है।
इस बार 1121 अस्थियों के साथ मण्डल का 21 सदस्यीय शिष्टमण्डल 23 जून को हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगा जिसकी तैयारी को अन्तिम रूप देते हुए मण्डल के सिवांची गेट स्थित स्वर्गाश्रम पर पं.विजयदत्त पुरोहित,पं.भेरूप्रकाश दाधीच के सानिध्य में वैदिक मंत्रोचारण के साथ सनातन संस्कृति के विधि विधान से सभी दिवंगत आत्माओं की अस्थियों को हरिद्वारा प्रस्थान करने हेतु आह्वान करते हुए श्रद्धांजलि के प्रश्चात स्वर्गाश्रम से प्रस्थान करवाया गया।
जोधपुर: कबाड़ के गोदाम से बाल श्रमिक करवाया मुक्त
इस अवसर पर मण्डल के प्रधान महेश कुमार जाजडा,प्रधानमंत्री विष्णुचन्द्र प्रजापत,कोषाध्यक्ष कैलाश जाजू,संस्कार मंत्री राकेश गौड़,प्रेमराज खिवसरा,ताराचंद शर्मा,नरेन्द्रसिंह गहलोत,महेन्द्रसिंह तंवर,यतिन्द्र प्रजापत,हन्वतराज गॉच्छा,राजेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

