जोधपुर: कार में मिली देशी शराब व बीयर के 38 कार्टन,चालक गिरफ्तार
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: कार में मिली देशी शराब व बीयर के 38 कार्टन,चालक गिरफ्तार। शहर की सूरसागर पुलिस ने मणाई क्षेत्र में एक अल्टो कार की तलाशी में देशी शराब और बीयर के 38 कार्टन जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस बनाया गया है।
थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि पुलिस आयुक्त राजेन्द्र सिंह,पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजर्षि राज वर्मा के निर्देशानुसार,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम निशान्त भारद्वाज व सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त प्रतापनगर रविन्द्र कुमार बोथरा के सुपरविजन में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मणाई क्षेत्र में एक कार में अवैध शराब परिवहन कर बेचने की लाई गई इस पर चालक मणाई निवासी सुमेर सैन पुत्र घेवरराम सैन को पकड़ा गया।
जोधपुर: इंजन में लगी आग पर बहादुरी से काबू करने वाले सम्मानित
कार की तलाशी में 38 कार्टन देशी देशी शराब और बीयर मिली। पुलिस की टीम में एएसआई हंसराज, महिला कांस्टेबल लीला,कांस्टेबल राजूसिंह,श्रवणसिंह,मनीष,अजीत सिंह एवं राजेंद्र भी शामिल थे। कांस्टेबल राजूसिंह की भूमिका सराहनीय रही।
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

