जोधपुर: एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र की संदिग्ध हालात में बिगड़ी तबीयत,सल्फाश खाने की आशंका
- जयपुर रैफर,फिलहाल पुलिस में केस दर्ज नहीं
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र की संदिग्ध हालात में बिगड़ी तबीयत, सल्फाश खाने की आशंका। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में शुक्रवार को एमबीबीएस के छात्र की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। उसकी हालत नाजुक होने पर उसे जयपुर रैफर किया गया है। आशंका है कि उसके द्वारा सल्फाश खाई गई है। छात्र ने आरंभिक पड़ताल में उसके सल्फाश खाने की आशंका जताई है। उसके बयान फिलहाल नहीं हो पाए है। छात्र ने किसी पर आरोप लगाए है, मगर फिलहाल पुलिस ने उसकी पुष्टि नहीं की है। शास्त्रीनगर थानाधिकारी ने बताया कि मूलत: मेड़ता के जारोड़ा हाल एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र राकेश की आज अचानक से तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसे एमडीएम अस्पताल में लाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे तत्काल जयपुर भेजा गया। उसके सल्फाश खाने की आशंका है। उसके बयान पूरी तरह नहीं हुए है। उसके द्वारा किसी पर आरोप लगाया गया है,इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
जोधपुर: 36.130 किलोग्राम डोडा पोस्त व 1 किलो 153 ग्राम अफीम दूध बरामद
एमबीबीएस छात्रा की भी मौत
उल्लेखनीय है कि गत दिनों एमडी एम गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा कविता की भी संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। उसका शव दो तीन दिन तक कमरे में पड़ा था। हालांकि बाद में परिजन की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई थी। वह फाइनल ईयर में थी।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

