जोधपुर: एक वर्ष में बिके साढ़े छह लाख प्लेटफॉर्म टिकट
- इससे रेलवे को मिला 65 लाख 59 हजार रुपए का राजस्व
- जांच के दौरान बिना प्लेटफॉर्म पाए जाने पर है जुर्माने का प्रावधान
- रेलवे ने की उचित टिकट के साथ प्लेटफॉर्म पर प्रवेश की अपील
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: एक वर्ष में बिके साढ़े छह लाख प्लेट फॉर्म टिकट। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर अपने रिश्तेदारों को ट्रेन पर छोड़ने अथवा लेने आने वाले साढ़े छह लाख से भी अधिक आगंतुकों ने नियमानुसार प्लेटफॉर्म टिकट खरीदा जिससे रेलवे को लगभग 66 लाख रुपए का राजस्व मिला।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन में सफर के लिए जाने वाले यात्रियों के पास तो यात्रा का टिकट होता ही है लेकिन रेलवे स्टेशन अपने रिश्तेदारों अथवा परिचितों को छोड़ने या लेने के लिए प्रवेश करने पर प्लेटफॉर्म टिकट की अनिवार्यता सुनिश्चित है तथा रेल प्रशासन द्वारा इसकी पालना करवाई जाती है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित दस रुपए का प्लेटफॉर्म टिकट खरीदकर व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर प्रवेश कर सकता है जिसकी वैद्यता दो घंटे तक बनी रहती है तथा इस अवधि के बीतने के बाद उसे अगले दो घंटों के लिए नया प्लेटफॉर्म टिकट खरीदना होगा। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बिना उचित यात्रा टिकट अथवा बिना प्लेटफॉर्म टिकट पाए जाने वाले व्यक्तियों से नियमानुसार ढाई सौ रुपए जुर्माना और किराया का प्रावधान है।
डीआरएम ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की व्यवस्था लागू करने के पीछे रेलवे का मकसद स्टेशन पर होने वाली अनावश्यक भीड़ को रोकना तो है ही लेकिन सुरक्षा व स्वच्छता की दृष्टि से इसे जोड़कर देखा जाना चाहिए। उन्होंने आमजन से प्लेट फॉर्म टिकट के साथ ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने की अपील की।
जोधपुर: साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
एक साल में सिटी रेलवे स्टेशन पर बिके 6 लाख 59 हजार 280 प्लेटफॉर्म टिकट
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि मंडल के सिटी रेलवे स्टेशन पर 2024-2025 वित्तीय वर्ष के दौरान टिकट खिड़की और यूटीएस से 6 लाख 59 हजार प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री दर्ज की गई जिससे रेलवे को 65 लाख 90 हजार 280 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि स्टेशन पर इन टिकटों की खरीद का प्रतिमाह औसत पांच हजार के लगभग रहा जबकि गर्मी की छुट्टियों के सीजन में इसमें डेढ़ से दो हजार टिकटों की वृद्धि दर्ज की गई। जांच के दौरान बिना प्लेटफॉर्म टिकट पाए जाने व्यक्तियों से जुर्माना राशि भी वसूली जा रही है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

