Doordrishti News Logo

ऑटो मोबाइल शॉप में आगजनी का आरोप पचास लाख कीमत का माल जलकर खाक

जोधपुर(डीडीन्यूज),ऑटो मोबाइल शॉप में आगजनी का आरोप पचास लाख कीमत का माल जलकर खाक। शहर के झालामंड शताब्दी सर्कल के पास स्थित एक ऑटो मोबाइल शॉप में संदिग्ध हालत में लगी आग पर दुकानदार ने एक व्यक्ति पर संदेह करते हुए कुड़ी भगतासनी थाने में आगजनी की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया।

थाने में दी रिपोर्ट में गोलासनी बड़ली निवासी जितेन्द्र पुत्र जयसिंह सांखला ने पुलिस को बताया कि शताब्दी सर्कल के पास स्थित उसकी दुकान में गत तीन जून की रात्रि के समय ललित नामक युवक ने रंजिश के चलते आग लगा दी। आग की इस घटना में दुकान में रखा सामान जल गया। सूचना पर अग्निशमन केंद्र से दमकल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

जोधपुर: बंद मेडिकल स्टोर में चल रहे जुआघर पर पुलिस की रेड 11 जुआरी पकड़े

दुकानदार के अनुसार इस आग में 40 से 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ था। पुलिस को दी रिपोर्ट में दुकानदार ने यह भी बताया है कि अगले दिन चार जून को जब उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की तो उसमें एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आया।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026