अगले तीन माह तक वृक्षारोपण अभियान चलायेगी भाजपा- पालीवाल

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने किया वृक्षारोपण
  • केशव परिसर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया पौधारोपण

जोधपुर(डीडीन्यूज),अगले तीन माह तक वृक्षारोपण अभियान चलायेगी भाजपा-पालीवाल। भारतीय जनता पार्टी आगामी 9 जून से ‘संकल्प से सिद्धि’अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विकसित भारत के अमृत काल और सेवा,सुशासन व गरीब कल्याण के गौरवपूर्ण 11 साल पूरे होने पर देशव्यापी स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं। जिसकी श्रृंखला में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के निर्देशानुसार विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में प्रताप नगर स्थित केशव परिसर विद्यालय में केबिनेट मंत्री मदन दिलवार के मुख्य आतिथ्यि में भाजपा पदाधिकारीयों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी,महापौर वनीता सेठ,उप महापौर किशन लड्डा,नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,नरेश सुराणा,सुभाष गहलोत, पवन वैष्णव,पवन आसोपा,निर्मल गहलोत,महेन्द्र मेघवाल,महेश व्यास, माधोसिंह परिहार,मण्डल अध्यक्ष भेरूदास वैष्णव,हेमंत जानयानी, रणजीत ज्याणी,पूजा सुराणा, अमित सिंघाटिया,विकास सामरिया, डॉ संगीता सोलंकी,मीना सांखला, अनिल कुमार प्रजापत,विष्णु सरगरा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जोधपुर रेल: विश्व पर्यावरण दिवस पर 21 हजार पौधारोपण का संकल्प

इसी अवसर पर जिलाध्यक्ष ने अवगत कराया कि भाजपा द्वारा वृक्षारोपण अभियान आगामी तीन माह तक चलायेगी। इसी प्रकार पावटा मण्डल अध्यक्ष उमेश पलिया के नेतृत्व में वार्ड 68 में पौधारोपण और पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जगदीश नायक,दिनेश नायक, गुलाबचंद आर्य,भंवरलाल चिंडालिया,ऋषि पाल सिंह राठौड़, जितेंद्र नायक,सुनील सिसोदिया, कमल नायक,बृजमोहन चौधरी, गणेश आर्य,सोनू नायक सहित आमजन मौजूद थे।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026