जोधपुर रेल: विश्व पर्यावरण दिवस पर 21 हजार पौधारोपण का संकल्प

  • रेलवे कॉलोनियों,स्टेशनों और बाग-बगीचों में पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर(डीडीन्यूज), जोधपुर रेल: विश्व पर्यावरण दिवस पर 21 हजार पौधारोपण का संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में आज व्यापक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल के जोधपुर, नागौर,बाड़मेर,मेड़ता और जैसलमेर सहित विभिन्न स्टेशनों,रेलवे कॉलोनियों और रेल बाग-बगीचों में पौधारोपण कर हरित भविष्य की दिशा में ठोस पहल की गई।

इस दौरान आज प्रातः मंडल रेल आवासीय कॉलोनी (पुरानी लोको कॉलोनी) में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ,जिसमें स्कूली बच्चों,स्काउट्स,रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया और बाग-बगीचों में पौधे लगाए। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक,स्वच्छता संदेश,प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर यात्रियों, रेलकर्मियों और उनके परिवारों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने स्वयं पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा इस वर्ष वर्षा ऋतु के दौरान मंडल द्वारा 21,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह पहल न केवल पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में सहायक होगी,बल्कि स्वच्छ,हरित और सतत विकास की दिशा में रेलवे की प्रतिबद्धता को भी दर्शाएगी।

जोधपुर: बाल रंगमंच कार्यशाला 8 जून से

जोधपुर रेलवे ईएनएचएम विंग द्वारा जुट के बैग अभियान के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पर्यावरण- हितैषी सामग्री स्कूली बच्चों व रेल कर्मचारियों को वितरित की गई। इसका उद्देश्य प्लास्टिक उपयोग में कमी लाकर पुनः उपयोग योग्य संसाधनों को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में डीआरएम अनुराग त्रिपाठी,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस आर बुनकर,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर यांत्रिक एवं ईएनएचएम जोगेंद्र मीणा के सहित अन्य अधिकारीगण एवं बच्चे आवासीय परिवार मौजूद थे।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026