देशनोक रेलवे स्टेशन पर चार प्रमुख ट्रेनों का ठहराव

  • भगत की कोठी-जम्मूतवी, साबरमती-जम्मूतवी,बीकानेर राजस्थान संपर्क क्रांति व सिकंदराबाद-बीकानेर सुपरफास्ट ट्रेनों का आवागमन में होगा ठहराव
  • करणी माता मंदिर की वैष्णोदेवी मंदिर से सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी से बढ़ेगी सुविधा
  • नौ जून से ट्रेनों का चरणबद्ध तरीके से ठहराव होगा प्रारंभ

जोधपुर(डीडीन्यूज),देशनोक रेलवे स्टेशन पर चार प्रमुख ट्रेनों का ठहराव। रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हाल ही में पुनर्विकसित देशनोक रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की सौगात दी है। इसके साथ ही प्रसिद्ध करणी माता मंदिर की वैष्णोदेवी मंदिर से सीधी रेल कनेक्टिविटी हो गई है।

रेलवे ने देशनोक रेलवे स्टेशन पर भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस,साबरमती- जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-हिसार-सिकंदराबाद सुपरफास्ट (द्विसाप्ताहिक) और दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट (द्विसाप्ताहिक) ट्रेनों का देशनोक रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है जो चरणबद्ध तरीके से ठहरना प्रारंभ होगी। रेल प्रशासन ने इन ट्रेनों के देशनोक रेलवे स्टेशन पर ठहराव की समय सारणी जारी की है।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इसके तहत ट्रेन 19225,भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (प्रतिदिन) जो 9 जून से भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह देशनोक स्टेशन पर सुबह 10.52 बजे आकर 10.54 बजे प्रस्थान करेगी जबकि वापसी में ट्रेन 19226,जम्मूतवी- भगत की कोठी एक्सप्रेस (प्रतिदिन) जो 8 जून से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह देशनोक स्टेशन पर 9 जून से दोपहर 4.06 बजे आकर 4.08 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार ट्रेन 19223,साबरमती- जम्मूतवी एक्सप्रेस (प्रतिदिन) जो 9 जून से साबरमती से प्रस्थान करेगी वह देशनोक स्टेशन पर उसी दिन रात्रि 10.34 बजे आकर 10.36 बजे प्रस्थान करेगी जबकि वापसी में ट्रेन 19224,जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस (प्रतिदिन) जो 9 जून से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह देशनोक स्टेशन पर 10 जून से रात्रि 1 बजे आकर 1.02 बजे प्रस्थान करेगी।

डीआरएम के अनुसार ट्रेन 22463, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट (द्विसाप्ताहिक) जो 13 जून से दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान करेगी वह 14 जून से देशनोक स्टेशन पर सुबह 6.56 बजे आकर 6.58 बजे प्रस्थान करेगी जबकि वापसी में ट्रेन 22664,बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट (द्विसाप्ताहिक) जो 10 जून से दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान करेगी वह देशनोक स्टेशन पर शाम 6.34 बजे आकर 6.36 बजे प्रस्थान करेगी।

जल सेवकों को पौधे वितरित कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

करणी माता मंदिर के श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु लंबी दूरी की ट्रेन सिकंदराबाद-हिसार-सिकंदराबाद सुपरफास्ट का भी देशनोक स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ किया जा रहा है। ट्रेन 22737,सिकंदराबाद-हिसार सुपरफास्ट (द्विसाप्ताहिक) जो 10 जून से सिकंदराबाद से प्रस्थान करेगी वह देशनोक स्टेशन पर तीसरे दिन 12 जून को सुबह 11.42 बजे आकर 11.44 बजे प्रस्थान करेगी जबकि वापसी में ट्रेन 22738, हिसार-सिकंदराबाद सुपरफास्ट (द्विसाप्ताहिक) जो 13 जून से हिसार से प्रस्थान करेगी वह देशनोक स्टेशन पर उसी दिन शाम 7.52 बजे आकर 7.54 बजे प्रस्थान करेगी।

ट्रेन का अन्य स्टेशनों पर ठहराव और समय रहेंगे यथावत 
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा के अनुसार इन चार ट्रेनों के जोधपुर मंडल के देशनोक रेलवे स्टेशन पर आवागमन में ठहराव से ट्रेनों का अन्य स्टेशनों पर ठहराव और वहां से संचालन समय में कोई परिवर्तन नही किया जाएगा।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026