जोधपुर रेल: चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम आयोजित

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर रेल कर्मियों के बच्चों ने लिया बढ़ चढ़कर भाग

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर रेल: चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम आयोजित।उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को रेल कर्मियों के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एक पर्यावरण जागरूकता अभियान के साथ की गई, जिसमें जोधपुर मंडल के NSG-2 से NSG-4 श्रेणी के विभिन्न स्टेशनों ने भाग लिया।

जोधपुर: पर्यावरण दिवस पर होगा रन फॉर एनवायरनमेंट

चित्र कला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा कक्ष में किया गया। प्रतियोगिताओं में रेल कर्मियों एवं उनके बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपने चित्रों और शब्दों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण,जलवायु परिवर्तन, वृक्षारोपण और हरित जीवनशैली जैसे विषयों को प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों की कलात्मक प्रतिभा और पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता को डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल बच्चों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करती हैं बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत करने का सशक्त माध्यम भी बनती हैं।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026