जोधपुर,नगर निगम उत्तर की महापौर कुन्ती देवड़ा ने अपने क्षेत्र के विभिन्न वार्डो का दौरा किया। उन्होंने विशेषकर आगामी त्यौहारों एवं ईद के संबंध में सफाई व्यवस्था, रोड लाइट सड़क रिपेयरिंग आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

वे सिवांची गेट से रवाना होकर व्यापारियों का मोहल्ला, मोती चौक, सिलवटों का बास, लोहारों का चौक, किल्ली खाना, माणक चौक, लखारा बाजार, तूर जी का झालरा होते हुए नया तालाब, मोतीकुंड, मियों की मस्जिद, महावतों की मस्जिद, गुलाब सागर, दो कोठों के बीच, हाथीराम का ओड़ा होते हुए बम्बा मोहल्ला, नई सड़क, स्टेडियम, मेड़ती गेट, उदय मंदिर, आसन होते हुए नागौरी गेट के अंदर ऊन गोदाम तक दौरा कर वहां के हालात जाने और आवश्यक निशानिर्देश दिए। इस दौरे में उनके साथ उप महापौर अब्दुल करीम, संबधित पार्षदगण, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, सिविल विद्युत एवं सीएसआई थे।
Related posts:

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

