कॉन्टेबल सुनील का आज होगा अंतिम संस्कार

  • पुलिस परिवार में शोक की लहर
  • पुलिस लाइन में दी जाएगी श्रद्धांजलि
  • उनके पार्थिव देह को लोहावाट रवाना किया जाएगा

जोधपुर(डीडीन्यूज),बजरी माफिया की दादागिरी के शिकार पुलिस कांस्टेबल सुनील खिलेरी का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। दो दिन जीवन मृत्यु संघर्ष करने के बाद मंगलवार रात को मथुरादास माथुर अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।2 दिन पूर्व लूणी पुलिस थाना क्षेत्र में बजरी माफिया ने ट्रक चढ़ा दिया था। घायल होने के बाद से लगातार जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे थे। पुलिस कांस्टेबल सुनील खिलेरी की मौत से पुलिस परिवार में शोक की लहर है। आज कुछ देर बाद पुलिस लाइन परिसर में उन्हें पुष्पांजलि से श्रद्धांजलि दी जाएगी।

एमडीएमएच के हॉस्टल में महिला रेजीडेंट डॉक्टर की संदिग्ध मौत

पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पुलिस कांस्टेबल सुनील खिलेरी की पार्थिव देह को लोहावट के लिए रवाना किया जाएगा जहां उनके पैतृक गांव लोहावट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि खेजड़ली से गोरा होटल के बीच फिटकासनी रोड पर गुलजी की प्याऊ के निकट लूणी पुलिस की टीम ने बजरी से भरे एक डंपर को रोका था। कांस्टेबल सुनील खिलेरी जब ड्राइवर से बात कर रहा था,तभी जद्दोजहद में चालक ने डंपर भगाने का प्रयास किया और कांस्टेबल को कुचल दिया। इसके बाद आरोपी डंपर लेकर फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को साथी पुलिसकर्मी तुरंत एमडीएम हॉस्पिटल ले गए। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया था। उसकी मंगलवार की रात को मौत हो गई। रविवार सुबह खेजड़ली के पास लूणी पुलिस की टीम नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान अवैध रूप से बजरी भरे डंपर को पुलिस टीम ने रुकवाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं रुका।

पुलिस टीम ने करीब एक किमी तक उसका पीछा किया। तब डंपर चालक उसे साइड की रोड पर ले गया और बजरी वहीं पर खाली करने लगा। डंपर के रुकते ही कांस्टेबल सुनील उसके पास पहुंचा, तो डंपर चालक ने कट मारा,जिससे कांस्टेबल नीचे गिर गया। इसके बाद चालक उसके पैर व पेट के ऊपर से कुचलते हुए डंपर भगा ले गया। इसके बाद उसको एमडीएम में भर्ती करवाया गया था।

इस मामले में पुलिस ने सरंपच पति आरोपी खेजड़ली कला निवासी हापुराम को रविवार रात में ही डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी हापुराम पुत्र भैराराम विश्नोई के खिलाफ पूर्व में मारपीट,हमला, आबकारी अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में कुल आठ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं,जिनमें हत्या के प्रयास, मारपीट,बलवा और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन और आरोपी खेजड़ली कला निवासी रविन्द्र पुत्र शिवलाल गोदारा व सागर पुत्र सुरजाराम सैन और सारण नगर नादड़ा कला निवासी महेन्द्र पुत्र सुखदेव डूडी को गिरफ्तार किया है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026