शनि जयंती आज: शनि मंदिरों में होंगे अनुष्ठान शनि देव की विशेष पूजा अर्चना

जोधपुर(डीडीन्यूज),शनि जयंती आज: शनि मंदिरों में होंगे अनुष्ठान शनि देव की विशेष पूजा अर्चना।शहर में मंगलवार को शनि जयंती मनाई जाएगी। इस दिन अमावस्या भी है। ऐसे में शनि मंदिरों में विशेष रूप से पूजा अर्चना होगी। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शनिदेव का तेल से विशेष रूप से अभिषेक किया जाएगा। हनुमान मंदिरों में भी विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। शनिजयंती को देखते हुए शनि मंदिरों को विशेष रूप से आकर्षक रोशनी और फूल मंडली से सजाने का काम शुरू हो गया है।

शनिधाम शास्त्री नगर मंदिर के पंडित महंत हेमन्त बोहरा ने बताया कि सुबह 7 बजे ध्वजारोहण शनि पूजन किया जायेगा। इसके बाद सुबह नौ बजे से संकल्प पूजन,शनि महायज्ञा,शनि महापूजन का आयोजन किया जायेगा।दोपहर 12 बजे शनि जन्म महाआरती। शनि तेलाभिषेक के साथ शाम छह बजे पूर्णाहूति होगी और शाम सात बजे से महाप्रसादी और आठ बजे 1100 गोटा से महाआरती का आयोजन किया जायेगा।

रक्षा कवच और शनि मुद्रिका वितरण की जायेगी। प्रताप नगर सदर पुलिस थाने के सामने स्थित हनुमान शनिधाम में शनि जयन्ती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। मन्दिर के पुजारी गोपाल महाराज ने बताया कि समस्त देश में शनि जयन्ती 27 मई को मनाई जाएगी। इसी कड़ी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान शनिधाम मन्दिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रात: सवा नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 10.30 बजे सर्वबाधा निवारण हवन शुरू किया जाएगा। दोपहर 12.15 से 251 किलो मालपुआओं का प्रसादी वितरण किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से राजेश गुप्ता एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। मन्दिर पर दर्शनार्थ आने वाले भक्तों को तेबीस हजार शनि मंत्रों से सिद्ध मुद्रिका निशुल्क दी जाएगी।

धारदार हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

जूना खेड़ापति बालाजी शनि मंदिर में भी मंगलवार को उत्सव के साथ मनाई जाएगी। अध्यक्ष कमलेश पुरोहित के अनुसार सवेरे 10 बजे सामूहिक तेल अभिषेक होगा और महा आरती मे 11000 लड्डू का भोग लगाया जाएगा,शाम को 7.30 बजे से सामुहिक सुंदरकांड का पाठ और भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक दीपक जोशी द्वारा प्रस्तुति होगी। जूना खेड़ापति मंदिर प्रांगण को आकर्षित रोशनी से सजाया जाएगा।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026