Doordrishti News Logo

जेएनवीयू के पेंशनर्स ने भैंस के आगे बजाई बीन

जोधपुर(डीडीन्यूज),जेएनवीयू के पेंशनर्स ने भैंस के आगे बजाई बीन। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पेंशनधारकों का धरना शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। वह बकाया पेंशन की मांग को लेकर यहां धरने पर बैठे हैं। उन्होंने शनिवार को भैंस के आगे बीन बजाई।

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पेंशनर्स को लम्बे समय से पेंशन न मिलने के कारण अब उनका धैर्य जवाब देने लगा है। आर्थिक संकट से जूझते इन वरिष्ठ नागरिकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन व राज्य सरकार की उदासीनता के विरुद्ध कुलपति कार्यालय के समक्ष शनिवार को लगातार छठे दिन धरना दिया। पेंशनर्स ने भैंस के आगे बीन बजाई।

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय पेंशनर्स सोसाइटी के अध्यक्ष प्रोफेसर रामनिवास शर्मा व सचिव डॉ.लोकेंद्र सिंह शक्तावत और पेंशनर्स संघर्ष समिति संयोजक अशोक व्यास ने बताया कि जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में लंबे समय से पेंशन का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स जेएनवीयू परिसर में धरना दे रहे हैं। शनिवार को कुलपति कार्यालय के समक्ष आज फिर पेंशनर्स धरने पर बैठे और कुलाधिपति एवं राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विश्वविद्यालय प्रशासन से बकाया पेंशन का जल्द भुगतान कराने की गुहार लगाई।

पेंशनर्स सोसायटी ने मांग की है कि अजा-जजा छात्राओं की फीस माफी का पुनर्भरण और विवि की अधिग्रहित भूमि की राशि का भुगतान राज्य सरकार करे। कॉलेज शिक्षा निदेशालय की तरह पेंशन भुगतान की व्यवस्था की जाए।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026