मण्डलवार निकाली तिरंगा यात्रा

जोधपुर(डीडीन्यूज),मण्डलवार निकाली तिरंगा यात्रा। भाजपा मण्डल स्तर पर आयोजित तिरंगा यात्रा के तहत शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के निर्देश पर मण्डल कार्यकर्ता एवं आमजन की सहभागीता से मण्डल क्षेत्र में प्रमुख स्थानों से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिये जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,उपमहापौर किशन लड्डा,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल द्वारा विभिन्न मण्डलों में निकाली गई तिरंगा यात्रा में मौजूद थे।

जिला संयोजक वरूण धनाड़िया ने बताया कि सूरसागर मण्डल की तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष पंकज भाटी के नेतृत्व में कालूराम की बावड़ी से लेकर सूरसागरं चौपड़ से सूरसागर पेट्रोल पंप तक निकाली गई। चौपासनी मण्डल की तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष हेमंत जानयानी के नेतृत्व में प्रथम पुलिया से 18 सेक्टर,नहर चौराहा तक निकाली गई। प्रताप नगर मण्डल की तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष भेरूदास वैष्णव के नेतृत्व में गणेश चौराहा से प्रतापनगर नगर तक निकाली गई।

324 संदिग्ध वाहन चैक, राजकोप ऐप पर 150 व्यक्तियों का फोटो मिलान

इसी प्रकार खाण्डाफलसा मण्डल की तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष अरविन्द पुरोहित के नेतृत्व में फतेह पोल से जालोरी गेट तक निकाली गई। त्रिपोलिया मण्डल की तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष पूजा सुराणा के नेतृत्व में नृसिंह दड़ा से त्रिपोलिया बाजार तक निकाली गई। इसमें सूरसागर विधानसभा प्रभारी महेन्द्र तंवर,शहर विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश दैया के मार्गदर्शन में मण्डल में निवास करने वाले कार्यकर्ता एवं आमजन की सहभागीता के साथ पूरे जोश के साथ देशभक्ति गीतों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जहां पर कई जगहों पर यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई और जलपान भी कराया गया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी सम्मिलित हुई।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026