जोधपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी,तलाशी में कुछ नहीं मिला

  • प्रशासन आया हरकत में
  • कलेक्ट्रेट परिसर कराया खाली
  • खोजी कुत्ते और बम निरोधक दस्ता पहुंचा

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी,तलाशी में कुछ नहीं मिला।जोधपुर कलेक्ट्रेट परिसर को आज बम से उड़ाने की धमकी का मेल कलेक्टर कार्यालय पर मिला। इसके बाद जिला कलेक्टर की तरफ से पुलिस कमाण्ड एण्ड कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। आनन फानन में पुलिस अधिकारी आदि वहां पहुंचे। शहर विधायक अतुल भंसाली भी वहां पहुंचे।

आप यह खबर देख और सुन भी सकते हैं।  

इसके साथ ही डॉग स्क्वायड,बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। पूरे कलेक्टर परिसर को खाली करवाया गया और सर्च अभियान चलाया गया। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु वहां नहीं मिली है। जिला प्रशासन को इस बारे में राहत महसूस हुई है।

कलेक्ट्रेट को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। सीआईएसएफ,बीएसएफ सहित जिला कमिश्नरेट पुलिस के आलधिकारी वहां पहुंचे। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को तत्काल खाली करवाने के साथ सर्च चलाया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने मिलकर सर्च किया।

कर्जमाफी की राहत से खिले किसानों के चेहरे

हालांकि कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। कलेक्टर ऑफिस में यह धमकी भरा मेल सुबह सवा 11 बजे मिला था। बम फटने की जानकारी दोपहर साढ़े तीन बजे की दी गई थी। डीसीपी इस्ट आलोक श्रीवास्तव भी वहां पहुंचे। गौरतलब है कि मंगलवार को ही पाली कलेक्टर परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था। हालांकि वहां भी कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026