Jodhpur: A constable of DST East suspended after slapping and abusing a young man sitting at the reception in a cafe

कैफे में रिसेप्शन पर बैठे युवक को जड़ा थप्पड़ गाली गलौच,डीएसटी पूर्व का कांस्टेबल सस्पेंड

– घटना का वीडियो आया सामने
– वायरल होने पर कार्रवाई

जोधपुर(डीडीन्यूज),कैफे में रिसेप्शन पर बैठे युवक को जड़ा थप्पड़ गाली गलौच,डीएसटी पूर्व का कांस्टेबल सस्पेंड। शहर के रातानाडा स्थित एक कैफे में रिशेप्सन पर कार्यरत युवक के साथ डीएसटी पूर्व के एक कांस्टेबल ने बिल की बात को लेकर गाली गलौच करते हुए थप्पड़ मारी दी। घटना शुक्रवार की बताई जाती है। जिसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उसे तत्काल निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।

जोधपुर: आधी रात में अपार्टमेंट के बाहर खड़ी कारों के शीशे फोड़े

जानकारी के अनुसार रातानाडा में एक रेस्टारेंट कैफे है। शुक्रवार को एक पुलिस का कांस्टेबल वहां पहुंचा था और बिल चुकाने की बात को लेकर रिशेप्सन पर कार्यरत युवक से उलझने के साथ गाली गलौच करने लगा। वह रेस्टोरेंट के पीछे के दरवाजे से आया और फिर रिशेप्शनिस्ट को थप्पड़ मार दी।
गाली गलौच के समय एक युवती भी वहां पर खड़ी थी। विवाद बढ़ता देख वह वहां से निकल गई।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने गांधीनगर में 708 करोड़  के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया

इस घटना का वीडियो शनिवार सुबह वायरल हो गया। बाद में पता चला कि डीएसटी पूर्व में कार्यरत कांस्टेबल किशन सिंह है। उसकी पहचान कर डीसीपी पूर्व आलोक श्रीवास्तव ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उसे निलंबित करने के आदेश जारी किए। हालांंकि रातानाडा थाने में कैफे संचालक या रिशेप्सनिस्ट की तरफ से केस दर्ज नहीं करवाया गया है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026