Doordrishti News Logo

फौज में बताकर ठगी करने वाले के खिलाफ एक और केस दर्ज

– सरकारी नौकरी का झांसा देकर 30 लाख ऐंठे
– आरोपी अभी न्यायिक अभिरक्षा में

जोधपुर(डीडीन्यूज),फौज में बताकर ठगी करने वाले के खिलाफ एक और केस दर्ज। शहर के बनाड़ थाने में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी में लगवाने का झांसा देकर 30 लाख रुपए ऐंठने का एक और केस दर्ज हुआ है। पूर्व में पांच लाख की ठगी का प्रकरण दर्ज हो रखा है। आरोपी ने खुद को फौज में होना बताकर लोगों से फ्रॉड किया था। वह फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में बताया गया है।

क्रेडिट कार्ड का इंटरनल चार्जेज बंद कराने के नाम पर भेजा लिंक शातिर ने उड़ाए 2.63 लाख

बनाड़ थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि विश्रोईयों की ढाणी बनाड़ निवासी करणाराम पुत्र परसाराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसका संपर्क वर्ष 2019-20 में चूरू के कैलाशचंद मेघवाल से हुआ था। जिसने खुद को फौज में होना बताया था और अच्छी जान पहचान होने की बात कही थी। उसके बाद सरकारी नौकरी का झांसा देकर उससे करीबन 30 लाख रुपए ऐंठ लिए गए थे। मगर न तो नौकरी लगी और न ही उसके रुपए वापिस लौटाए गए।

वाहन चोरों ने उड़ाई पांच गाड़ियां

थानाधिकारी गंगाराम के अुनसार आरोपी कैलाश चंद्र के खिलाफ कुछ समय पहले भी पांच लाख की धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ था। जिसमें उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया था। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का अब दूसरा प्रकरण दर्ज हुआ है। जांच एसआई राजूराम की तरफ से की जा रही है। दूसरा प्रकरण कोर्ट से मिले इस्तगासे पर दर्ज किया गया है।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।