वल्लभाचार्य जयंती पर निकली शोभायात्रा
जोधपुर(डीडीन्यूज),वल्लभाचार्य जयंती पर निकली शोभायात्रा।वैष्णव सम्प्रदाय के प्रवर्तक संत वल्लभाचार्य की जयंती पर हर वर्ष की भांति इस बार भी गुरुवार शाम को शोभायात्रा निकाली गई। जयंती पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान शाम 5 बजे हाथीराम का ओडा स्थित बड़े दाऊजी मंदिर से हुई। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई,जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
यह भी पढ़िए – रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों के लिए साइकोलॉजिस्ट की सेवाएं प्रारंभ
हाथीराम का ओढ़ा स्थित दाऊजी मंदिर से शुरू हुई यह शोभायात्रा शहर विभिन्न मार्गों घंटाघर,सिरे बाजार,तम्बाकू बाजार,कपड़ा बाजार,आड़ा बाजार,कटला चौक,सराफा बाजार से होती हुई जूनी मंडी स्थित बालकृष्ण लाल मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा का शहर विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। चौपासनी मंदिर के मुकुट महाराज की उपस्थिति ने भक्तों में आध्यात्मिक ऊर्जा का जोश भर दिया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पालकी और संतों का पुष्प वर्षा और आरती कर स्वागत किया। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण और वल्लभाचार्य के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
यह आयोजन जूनी मंडी स्थित बालकृष्ण लाल मंदिर में धर्मसभा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर वैष्णवाचार्यों ने वल्लभाचार्य के जीवन दर्शन और उनके द्वारा स्थापित पुष्टिमार्ग की महिमा पर प्रकाश डाला। आयोजक रमेश खत्री के अनुसार शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और नगर का वातावरण वैष्णव भक्ति से सराबोर हो गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और एकता का संदेश देते हैं।
स्पेशल छूट पर बधाई संदेश देने के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए
Related posts:

भावी में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न 76.44 प्रतिशत वोटिंग

सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने

भावी के पुनर्मतदान में दोपहर 3 बजे तक 61.04 प्रतिशत वोटिंग

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

