रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों के लिए साइकोलॉजिस्ट की सेवाएं प्रारंभ
जोधपुर(डीडीन्यूज),रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों के लिए साइको लॉजिस्ट की सेवाएं प्रारंभ। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को मनोवैज्ञानिक परामर्श और उपचार देने के उद्देश्य से डीआरएम ऑफिस में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट की सेवाएं प्रारंभ की गई हैं। शुक्रवार को पहले ही दिन 15 कर्मचारियों ने इस सेवा का लाभ लिया।
रेलवे के वित्तीय मामलों में पारदर्शिता लाएगा PARAMAN प्रोटोकॉल
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर अनुबंधित क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट कामिनी लड्ढा की सेवाएं कार्य दिवस के दौरान प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10 से सायं 4.30 बजे तक डीआरएम ऑफिस में नवनिर्मित विजिटिंग रूम में उपलब्ध रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि लड्ढा की मनोवैज्ञानिक परामर्श और इसके उपचार से संबंधित सेवाएं रेलवे अस्पताल में आने वाले रेलकर्मचारियों,उनके आश्रितों और पेंशनर्स के लिए भी प्रारंभ की गई हैं।
अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर – 9414135588 पर संपर्क कीजिए।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

