चोरों ने बंद मकान से चांदी की सिल्लियां चुराई
-परिवार बैंगलुरु रहता है
-भाई ने दी रिपोर्ट
जोधपुर(डीडीन्यूज),चोरों ने बंद मकान से चांदी की सिल्लियां चुराई।जिला पश्चि मेें झंवर पुलिस थाना क्षेत्र में दइपड़ा खिंचियान गांव मेें एक बंद मकान में चोरी हो गई। परिवार के लोग बैंज्लूरू रहते हैं। सोना लॉकर में है मगर घर में कुछ चांदी की सिल्लियां रखी हुई थी जो चोरी हो गई। घर से पांच छह सिल्लियां चोरी हुई है। पीडि़त के भाई की तरफ से झंवर थाने में रिपोर्ट दी गई।
झंवर थानाधिकारी बंशीलाल ने बताया कि दइपड़ा खिंचियान निवासी भंवरसिंह पुत्र मंगलसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके भाई का मकान गांव में है। वह परिवार सहित बैंगलुरु रहता है। छह सात महिने में आकर घर की सारसंभाल की जाती है। 20 अप्रेल को घर के ताले टूटे होने का पता लगा।
इस पर पुलिस को भी सूचना दी गई। घर से पांच छह चांदी की सिल्लियां चोरी हुई हैं,जो वजन मेें एक किलो-आधा किलो की हैं। घर में चांदी के सिक्कों की थैली भी रखी हुई थी जिसे चोर अपने साथ नहीं लेकर गए।
अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

