Doordrishti News Logo

मॉल एटीएम में डाला डेबिट कार्ड शातिर ने गलत नंबर देकर खाते से उड़ाए 25 हजार

  • सर्किट हाउस शोरूम पर भी की खरीददारी
  • फुटेज से तलाश

जोधपुर(डीडीन्यूज),मॉल एटीएम में डाला डेबिट कार्ड शातिर ने गलत नंबर देकर खाते से उड़ाए 25 हजार। शहर में मधुबन सरस्वती नगर में एक शॉपिंग मॉल के एटीएम मशीन में कारोबारी का डेबिट कार्ड फंस गया। वहां लगे हैल्प नंबर से संपर्क करने पर किसी ने पिन नंबर डालने के साथ कार्ड ब्लॉक होने की बात की।

इसे भी पढ़ें – लू का प्रकोप:जिला प्रशासन की नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील

बाद में कार्ड अगले दिन बैंक से ले जाने को कहा। इस झांसे में आए हैण्डीक्राफ्ट कारोबारी के कुछ क्षण बाद में खाते में दो बार में 25 हजार रुपए कट गए। शाम के समय में सर्किट हाउस रोड पर एक मॉल से खरीददारी के मैसेज भी मिले। घटना 12 अप्रैल की है और पीडि़त ने अब भगत की कोठी थाने में इस बारे में रिपोर्ट दी है।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान के साथ तलाश में लगी है। भगत की कोठी थाने के हैड कांस्टेबल नैनाराम ने बताया कि भगत की कोठी विस्तार योजना में रहने वाला राहुल पुत्र गोपालकृष्ण श्रीवास्तव पेशे से हैण्डीक्राफ्ट का कार्य करता है। वह 12 अप्रेल को मधुबन हाउसिंग बोर्ड सरस्वती नगर में एक शॉपिंग मॉल पर गया था।

वहां पर लगी निजी बैंक की एटीएम मशीन में डेबिट कार्ड को डाला था। तब कार्ड मशीन में फंस गया। तब वहां लिखे एक हैल्प नंबर से संपर्क किया तो उसे बताया गया कि एक पिन नंबर डालो। पिन नंबर डालने पर सामने वाले शख्स ने कहा कि कार्ड अब ब्लॉक हो गया है। कल आकर नया कार्ड बैंक खुलने पर ले जाना, बाद में वह चला गया।

कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर मैसेज मिला कि खाते से दो बार में 5 हजार फिर 20 हजार रुपए ट्रांसफर हुए हैं। शाम के समय फिर मैसेज आया कि सर्किट हाउस रोड स्थित एक शोरूम से शॉपिंग की गई है। हैडकांस्टेबल नैनाराम ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। संदिग्ध की पहचान कर तलाश की जा रही है।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026