घायल वृद्धा का टूटा दम,सिर पर डंडे से किया था वार
तीन दिन होश नहीं आने पर अब महिला की मौत
जोधपुर(डीडीन्यूज),घायल वृद्धा का टूटा दम,सिर पर डंडे से किया था वार। डांगियावास स्थित बिसलपुर गांव में 31 मार्च की शाम को वृद्ध दंपति पर अज्ञात शख्स द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। वृद्धा घर में थी और उसके सिर पर वार किया गया। जबकि घर से दो सौ मीटर की दूरी पर उसके पति रिटायर्ड फौजी पर हमला हुआ था। दोनों का एमडीएम अस्पताल में उपचार चल रहा था। वृद्धा की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। उसके तीन दिन तक बयान नहीं हो पाए। पति को अब भी होश नहीं आया है।
इसे भी पढ़िए – अधिवक्ता और कारोबारी से 50 लाख की डिमाण्ड
डांगियावास थानाधिकारी आसिमा वासवानी ने बताया कि बिलसपुर गांव निवासी गंगाराम पुत्र घीसाराम जाट ने रिपोर्ट दी। 31 मार्च की शाम को उसकी माताजी 75 वर्षीय भीखी देवी घर पर थी। तब अज्ञात हमलावर घर में घुसे और उसकी माताजी पर हमला किया जिससे वे बुरी तरह लहूलुहान हो गई। ठीक घर से दो सौ मीटर दूरी पर उसके वृद्ध पिता 80 साल के घीसाराम पर भी हमला किया गया। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें लगी।
घटना का पता लगने पर बाद में उन्हेें अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में घायल भीखी देवी की अब मौत हो गई है। मामला हत्या में तब्दील किया गया है। थानाधिकारी वासवानी का कहना है कि लूट के इरादे से हमला नहीं हुआ है। कोई और कारण हो सकता है। वृद्ध भीखी देवी के शरीर पर आभूषण पहने हुए थे। किसी जानकार का हाथ हो सकता है जो परिवार से रंजिश रख रहा होगा।
हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।
खबर को शेयर कीजिए
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

