गुजराती महिला ने किराए के कमरे में लगाया फंदा
जोधपुर(डीडीन्यूज),गुजराती महिला ने किराए के कमरे में लगाया फंदा।शहर के बासनी सांगरिया फांटा स्थित महादेव नगर में किराए पर रहने वाली एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। बासनी पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें – सीआरपीएफ जवान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
बासनी पुलिस ने बताया कि मूलत: गुजरात अहमदाबाद असारवा हाल सागरियां फांटा महादेव नगर में रहने वाले राजूभाई पुत्र पूनमा जीनगर ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पुत्री 52 साल की चितारा डिंपल ने यहां पर किराए के कमरे में फँदा लगा लिया। उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। बासनी पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।
Related posts:

भावी में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न 76.44 प्रतिशत वोटिंग

सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने

भावी के पुनर्मतदान में दोपहर 3 बजे तक 61.04 प्रतिशत वोटिंग

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

