Doordrishti News Logo

मधुमक्खियों का हमला,शव छोड़कर भागे ग्रामीण

जोधपुर(डीडीन्यूज),मधुमक्खियों का हमला,शव छोड़कर भागे ग्रामीण। जिले के उचियाड़ा गांव में श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान वहां अफरा- तफरी मच गई। मधुमक्खियों का हमला इतना तेज था कि परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण शव छोडकऱ मौके से भाग गए। बाद में मधुमक्खियों के शांत होने पर वापस लौट गए।

यह भी पढ़ें – शराब कारोबार को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या,एक घायल

जानकारी के अनुसार कंचन देवी पत्नी नथमल दाधीच के दाह- संस्कार के लिए परिजन और ग्रामीण श्मशान घाट बाणगंगा गए थे। बाणगंगा पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इस दौरान ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक दर्जन से ज्यादा लोग डंक का शिकार हो गए। अंतिम यात्रा में अफरा-तफरी मच गई। लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों को शव छोडकऱ भागना पड़ा।

बाद में मधुमक्खियों के शांत होने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। मधुमक्खियों से घायल लोगों को ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। मधुमक्खियों के हमले में नथमल शर्मा,नरेश शर्मा,दीपक शर्मा,गुलाब चंद,घनश्याम,शिवम और यश सहित कई घायल हुए हैं।

हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।

Related posts: