Doordrishti News Logo

विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब पकड़ी,कार में अवैध शराब का परिवहन

  • गाड़ी जब्त
  • आधा दर्जन से ज्यादा लोग गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब पकड़ी,कार में अवैध शराब का परिवहन। कमिश्ररेट पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब कारोबारियों की धरपकड़ करते हुए देशी अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। शराब ठेके से निकली अवैध शराब को अलग अलग ब्रांच बनाकर बेचा जा रहा था। एक कार में अवैध शराब लादी गई,जिसे पुलिस ने जब्त किया।

इसे भी पढ़ें – पति से अनबन के बाद लिव इन में रहने वाली महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप

महामंदिर थाने के एएसआई हनुमानराम ने फ्रूट मंडी तिराहा भदवासिया क्षेत्र में दिल्ली निवासी दीपक रावल पुत्र प्रताप रावल को पकड़ा गया। उसके पास से शराब जब्त किए जाने के साथ वह खुद भी शराब के नशे में वाहन को चला रहा था।

बोरानाडा थाने के एसआई रामकृष्ण ताडा ने देवासयिों की ढाणी पाल गांव में शांति नट को गिरफ्तार कर बेचने को रखी अवैध शराब जब्त की। इसी तरह राजीव गांधी नगर थाने के एसआई प्रेमनाथ ने लोहारों का बास घंटियाला में पप्पूराम पुत्र चुन्नाराम लोहार को पकड़ा और अवैध शराब जब्त की।

लूणी थाने के एसआई गोरधनराम ने धुंधाड़ा कस्बे में ही मुकेश पुत्र लादूराम से 110 पव्वे देशी शराब, 15 पव्वे अंग्रेजी शराब और 7 बोतल बीयर जब्त की। थाने के हैड कांस्टेबल छोटूराम ने धुंधाड़ा में ही करण सिंह को गिरफ्तार कर 59 पव्वे और 7 बोतल बीयर जब्त की। जबकि देवनगर थाने के एएसआई चमनाराम ने निजी अस्पताल के पास जयेश महेचा को पकड़ा।

मंडोर थाने की एसआई अरूणा कुमारी ने नौ मील क्षेत्र में डांगियावास थानान्तर्गत रूडकली हाल निम्बा निम्बड़ी निवासी मनीष विश्नोई को पकड़ा और अवैध शराब जब्त की। इधर माता का थान थाने के एसआई मांगीलाल ने नरसिंह प्याऊ चौराहे के पास रविन्द्र सिंह पुत्र सुमेर सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। वह कार में देशी शराब के 783 पव्वे, अंग्रेजी शराब के 79 पव्वे,29 अद्दे, 7 बोतल और 48 केन बीयर लेकर जा रहा था।

हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।

Related posts:

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026

6 घंटे में रेलवे केबल चोरी का खुलासा,आरपीएफ ने तीन महिलाओं को पकड़ा

August 15, 2026

सिंध,सिंधु और सिंधियत के पुनर्जागरण का दौर आएगा'

August 14, 2026

उत्तराखंड टनल में भूधंसाव से 22 फंसे 19 सुरक्षित निकाले,7 की मौत

August 14, 2026

शैव दर्शन और अभिनवगुप्त एक ही विषय के दो पहलू: डॉ.कौशल

August 14, 2026