जया किशोरी और हर्षवर्धन जैन करेंगे युवाओं को संबोधित
- जोधपुर में पहली बार हो रहा है आयोजन
- युवा प्रेरणा महाअधिवेशन 13 अप्रैल को
जोधपुर(डीडीन्यूज),जया किशोरी और हर्षवर्धन जैन करेंगे युवाओं को संबोधित। जोधपुर में पहली बार विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी और सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर हर्षवर्धन जैन का युवा प्रेरणा महाअधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 13 अप्रैल 2025 को रावण का चबूतरा,रामलीला मैदान में शाम 6 बजे से होगा।
इसे भी पढ़िएगा – राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य के लिए व्यास सम्मानित
कार्यक्रम संयोजक मुकेश टाक चौकड़ी ने बताया कि इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए मेडिकल कॉलेज रोड, सिधी कॉलोनी में कार्यालय खोला गया है। युवाओं में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य सपनों से सफलता तक-युवा शक्ति का जागरण है,जिसमें युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। आमजन के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा,जबकि वीआईपी पास के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम का पोस्टर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, जोगाराम पटेल,जोराराम कुमावत और विधायक बाबुसिंह राठौड़, रविंद्र सिंह,देवेंद्र जोशी ने विमोचित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाबा रामदेव समाजसेवा संस्थान के अध्यक्ष करणसिंह राठौड़,एमसमाज सेवी अमृत चौहान,राजवीर सिंह, नरसिंह गहलोत,जेठूसिंह,सुमेरसिंह, राम किशोर सहित कई गणमान्य लोग सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

