राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए जोधपुर की दो लीडर ट्रेनर का चयन
जोधपुर(डीडीन्यूज),राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए जोधपुर की दो लीडर ट्रेनर का चयन। स्काउट गाइड राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए जोधपुर की दो लीडर ट्रेनर का चयन हुआ है। भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी,पुणे महाराष्ट्र के लिए जोधपुर की दो लीडर ट्रेनर शशि शर्मा और कांत शर्मा चयनित हुई हैं।
इसे भी पढ़ें – एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर 27 को
जोधपुर जिला सचिव डॉ बीएल जाखड़ ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित यह संगोष्ठी 27 से 31 मार्च तक आयोजित होगी। इसमें दोनों ही लीडर ट्रेनर शशि व कांता शर्मा स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविरों में आधुनिक तकनीक और नवीन विधाओं के समावेश की प्रणाली पर काम करेंगे। परिवर्तित परिस्थितियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आयाम की भी जानकारी प्राप्त करेंगे।
सीओ गाइड निशु कंवर तथा सीओ स्काउट छतर सिंह पीडीयार, वरिष्ठ लीडर ट्रेनर शकुंतला पांडे,किशोर देवी,अनिल शर्मा शिक्षाविद डॉ बी आर खीचड़,धर्मेंद्र देवड़ा सहित उपस्थित रोवर रेंजर्स,स्काउट गाइड ने दोनों ही लीडर ट्रेनर को प्रतिष्ठित संगोष्ठी में चयन होने पर बधाई देकर विदा किया।
खबर को अतिशीघ्र पढ़ने के लिए घंटी के निशान पर क्लिक कीजिए
Related posts:

उप प्रधान के लिए नामांकन का दौर तेज

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

