Doordrishti News Logo

वेयर हाउस के ताले तोड़ कर लाखों का ग्वारगम चुराया

  • सीसीटीवी फुटेज में दिखीं पिकअप – जयपुर बाइपास से होते गई
  • वेयर हाउस से 50 बैग गम पार

जोधपुर(डीडीन्यूज)। शहर के सालावास रोड पर एक वेयर हाउस में 23-24 फरवरी की रात को अज्ञात चोरों ने ताले तोडक़र वहां से लाखों का ग्वारगम चुरा ले गए। पिकअप में आए चोरों ने 50 बैग ग्वारगम के ले गए।

इसे भी पढ़ें – स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड,संचालक और युवती गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर संदिग्ध पिकअप नजर आई। पुलिस अब इस बारे में गाड़ी का पता लगाने के साथ चोरों की तलाश में जुटी है। वेयर हाउस के मैनेजर ने इस बारे में विवेक विहार थाने में रिपोर्ट दी है।मामले के अनुसार लूणी तहसील के भटिण्डा में रहने वाले अर्जुन पुत्र घेवरराम मेघवाल ने यह रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि वह स्ट्रार एग्रीवेयर हाउसिंग कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसकी कंपनी का एक वेयर हाउस सालावास रोड पर मंजू जैन वेयर हाउस नाम से है। महिने में दो तीन बार इस वेयर हाउस में स्टॉक चैक किया जाता है। 24 फरवरी को स्टॉक चैक करने पहुंचे तब मैन गेट के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर चैक करने पर 50 बैग च्वारगम के कम पाए गए। एक बैग में 50-60 किलोग्राम ग्वारगम आता है।

यहां लगे सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर मालूम हुआ कि 23-24 फरवरी की रात में एक पिकअप आई थी। जिसमें माल भरकर ले गई। कुछ संदिग्ध लोग नजर आए है। यह पिकअप बाद में गोरा होटल होते हुए जयपुर बाइपास की तरफ जाती नजर आई। मैनेजर अर्जुन मेघवाल की रिपोर्ट पर विवेक विहार पुलिस अब गाड़ी की पहचान के साथ चोरों की तलाश में जुटी है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026