एनसीबी ने 14 लाख की अफीम पकड़ी तीन गिरफ्तार

ऑपरेशन कालीघाटी

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। एनसीबी ने 14 लाख की अफीम पकड़ी तीन गिरफ्तार। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जोधपुर टीम ने 14 लाख की अफीम को बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2.820 किलोग्राम अफीम जब्त हुई है। कार्रवाई ऑपरेशन कालीघाटी के तहत की गई।

इसे भी पढ़ें – जेआईए ने रिको इकाई प्रभारी को बताई उद्योगिक क्षेत्रों की आधारभूत समस्या

ब्यूरो जोधपुर की टीम के क्षेत्रीय निदेशक घनश्याम सोनी ने बताया कि कमलीघाटी पाली में एक बोलेरो गाड़ी को रोका। पुलिस थाना सिरियारी पाली में वाहन की गहन तलाशी के समय 2.820 किलोग्राम संदिग्ध अफीम के दो पैकेट बरामद किए गए। ऑपरेशन में जिला पुलिस पाली की सहभागिता रही। पकड़े गए आरोपियों से अग्रिम पड़ताल की जा रही है।

आरोपियों से पूछताछ में सप्लायर का खुलासा हुआ। इस महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर एनसीबी की टीम ने अफीम के सप्लायर को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान यह सामने आया कि सप्लायर के पिता की लाइसेंसी अफीम की खेती से प्राप्त अफीम को अवैध व्यापार के लिए डायवर्ट किया गया था।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026