डॉ.शैलेन्द्र शर्मा को मेडटेक हैकथॉन में प्रथम पुरस्कार
जोधपुर,(डीडीन्यूज)। डॉ.शैलेन्द्र शर्मा को मेडटेक हैकथॉन में प्रथम पुरस्कार। एम्स और आईआईटी जोधपुर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित मेडटेक हैकथॉन में डॉ. शैलेन्द्र शर्मा और उनकी टीम डॉ. सुनील गोखरू,हर्षित,क्षितिज ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इसे भी पढ़ें – खान से ट्रेक्टर कंप्रेशर चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार
मेडटेक हैकथॉन का आयोजन आईआईटी और एम्स जोधपुर के संयुक्त तत्त्वावधान में इंडियन कॉन्फ्रेंस ऑन मेडटेक इनोवेशन (आईसीएमआई) 2025 में किया गया था। हैकथॉन में कुल 12 टीमों ने आयोजकों द्वारा दिए गए विषयों पर भाग लिया और टीमों को एक दिन में सर्वश्रेष्ठ समाधान प्रस्तुत करना था।
विजेता टीम ने सक्शन टिप में कान की सर्जरी के दौरान रक्त के थक्के जमने का समाधान दिखाया और यह समाधान अपनी तरह का अनूठा है। विजेता टीम को आयोजक द्वारा प्रमाण पत्र और 30000 का नकद पुरस्कार दिया गया।
एसएनएमसी के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ.बीएस जोधा व एमआरयू के नोडल अधिकारी डॉ.प्रभु प्रकाश ने डॉ.शैलेन्द्र शर्मा को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं आगे भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

